New To India

ईवी पर नकद सब्सिडी…:टू-व्हीलर पर 10 हजार रुपए, कार पर 50 हजार रुपए

नई दिल्ली.भोपाल.मप्र में भी गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों की तर्ज पर इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर नकद सब्सिडी मिल सकती है। प्रदेश में बने संशोधित ईवी पालिसी के ड्राफ्ट मे ईवी को बढ़ावा देने के लिए नकद सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है। यह सब्सिडी “पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर दी जाएगी। इस सब्सिडी पर कुल 600 करोड़ का वित्तीय भार आएगा जो केंद्र-राज्य मिलकर उठाएंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ईवी वाहनों के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग नोडल एजेंसी है। विभाग ने मप्र की 2019 में बनी ईवी पालिसी का संशोधित ड्राफ्ट साल 2023 में तैयार कर किया था। तब से ड्राफ्ट विभागीय मुख्यालय के पास लंबित है।

 

सरकारी भवनों में चार्जिंग स्टेशन का प्रस्ताव भी

 

10 साल तक ईवी पर टोल टैक्स फ्री रखने का भी सुझाव है। साथ ही चार्जिंग स्टेशन के लिए सरकारी जमीन देने जैसे प्रावधान भी हैं। नीति में यह भी शामिल होगा कि सरकारी भवनों में जहां जगह उपलब्ध है, वहां चार्जिंग स्टेशन बनें।

गुजरात में 20000 से 1.5 लाख, महाराष्ट्र में 25000 से 2.5 लाख, केरल में ई-रिक्शा में 10000 से 30000 तक सब्सिडी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!