Samastipur

समस्तीपुर :रास्ते में कुत्ता आने से गिरी बाइक, एक की मौत: तीन लोग एक साथ कर रहे थे सफर,2 हुए जख्मी

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ गांव के पास रविवार रात अचानक सड़क पर बाइक के सामने कुत्ता के आने से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।मृतक की पहचान अंगार घाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव निवासी रामदुलार राय के पुत्र अजय कुमार (32) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी इसी गांव के रामसेवक राय के पुत्र तेज नारायण राय और इसी गांव के नुतू राय चंदन कुमार (30) के रूप में की गई है। सभी को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अजय कुमार हाजीपुर से समस्तीपुर आए थे

 

बताया जा रहा कि अंगार घाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव निवासी अजय कुमार हाजीपुर से रात में समस्तीपुर स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से लाने के लिए तेज नारायण और चंदन समस्तीपुर जंक्शन आए थे। इसके बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर समस्तीपुर से सुपौल गांव जा रहे थे।इसी दौरान जितवारपुर चौथ गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता भौंकने लगा और बाइक सवार का पीछा किया। जिस कारण बाइक सवार असंतुलित हो गए और उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर टीम ने तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि तेज नारायण और चंदन का उपचार चल रहा है।

 

एफआईआर दर्ज की गई है

 

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि शव को जब्त कर रात में ही पोस्टमॉर्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना अचानक सड़क पर कुत्ता के आने के कारण हुई है। घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!