Begusarai

50 लाख रुपए में बरौनी जंक्शन में ट्रेन की बोगी को बनाया रेस्टोरेंट, बना आकर्षण का केंद्र 

बेगूसराय.बरौनी जंक्शन पर एक रेस्टोरेंट इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह ट्रेन की बोगी में बनाया गया है। रेलवे के पुराने कोच को रेस्टोरेंट का रूप दिया गया है। इसे 50 लाख रुपए में तैयार किया गया है। फिलहाल यहां चाट, समोसा, कचोरी, चाय और नूडल्स यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। 28 अगस्त से लोगों को वेज और नॉनवेज खाना भी परोसा जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रेस्टोरेंट के ऑपरेशन मैनेजर रंजन कुमार ने बताया कि महाराजा ऑन व्हील्स की तर्ज पर पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण बरौनी जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है। इसमें करीब 30 लोगों को जॉब भी दी जाएगी।

 

 

बरौनी जंक्शन पर रेलवे के पुराने कोच में रेस्टोरेंट खोला गया है।

रंजन कुमार के अनुसार, यहां 60 रुपए में भोजन की थाली भी मिलेगी। रेलवे बेकार हो चुके बोगी को प्राइवेट पर्सन को लीज पर देती है। प्राइवेट पर्सन उसे आधुनिक रूप से मोडिफाई करके महाराजा ट्रेन का स्वरूप देते हुए रेस्टोरेंट खोलते हैं।रंजन कुमार ने बताया कि बरौनी जंक्शन पर देश के हर हिस्से के लिए गाड़ी खुलती है और यहां से रोज हजारों लोग यात्रा करते हैं। लेकिन अच्छे भोजन के लिए काफी भटकना पड़ता था। लोगों को अच्छा खाना दिया जा सके, इसके लिए हमने यह आकर्षक रेस्टोरेंट खोला है। यहां चाइनीज, इंडियन, तंदूर, कॉन्टिनेंटल की भी व्यवस्था है।

 

स्वच्छता का विशेष ख्याल

 

मॉटिफाई किए गए रेल कोच में 42 कुर्सी और 14 टेबल लगाए गए हैं। एक साइड तीन और दूसरी साइड एक टेबल और कुर्सी लगाए गए हैं। स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!