Patna

जेल से बाहर निकले बाहुबली अनंत सिंह:पूर्व विधायक ने कहा-बढ़िया लग रहा है बाहर आकर

पटना.बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह आज बेऊर जेल से बाहर आ गए। शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आए। जेल से निकलने के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि बाहर आकर बढ़िया लग रहा है। बताया जाता है कि वो सीधे अपने पैतृक गांव नदमा के लिए रवाना हो गए।अनंत सिंह के बेटे के घर से बाहर आने पर उनके बेटे कहा कि हमें कोर्ट पर भरोसा था। हमारे परिवार को यकीन था कि पापा जेल से बाहर आएंगे। भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बुधवार को पटना हाईकोर्ट ने AK-47 और आवास से बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने के केस में उन्हें बरी कर दिया है। पूर्व विधायक के खिलाफ अब एक भी केस पेंडिंग नहीं है। इसके बाद ही अनंत सिंह के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया था।

 

15 दिन की मिली थी पैरोल

 

पूर्व विधायक अनंत सिंह को 5 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान 15 दिनों की पैरोल मिली थी। 5 साल में पहली बार उन्हें पैरोल दी गई थी। पैरोल उन्हें पुश्तैनी घर, जमीन व जायदाद के बंटवारे के लिए दी गई थी। 19 मई को पैरोल खत्म होने पर जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा था कि, सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। आप समस्त जनता मालिक, समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे।

 

 

ललन सिंह के लिए किया था प्रचार

 

लोकसभा चुनाव(2024) के दौरान अनंत सिंह पैरोल पर बाहर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने इलाके में जदयू उम्मीदवार ललन सिंह के चुनाव प्रचार भी किया था। अनंत सिंह ने तब कहा था कि ‘वह जल्द ही हमेशा के लिए बाहर आ जाएंगे’। पैरोल पर बाहर आने के बाद वो लगातार कहते रहे थे कि उन्हें आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह ने जानबूझकर फंसा दिया था। हालांकि, तब अनंत सिंह महागठबंधन के साथ थे। अब राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जो राजद की विधायक थी, अब पाला बदलकर जदयू में आ गई हैं।

 

10 साल की हुई थी सजा

 

बिहार के बाहुबली कहे जाने वाले अनंत सिंह AK-47 मामले में 2016 से जेल में बंद हैं। अनंत सिंह के पैतृक आवास नदवां से पुलिस ने AK-47 बरामद किया था। इस मामले में सिविल कोर्ट ने अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ अनंत सिंह पटना हाईकोर्ट गए थे। अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!