Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में एंटी रैगिंग साप्ताहिक कार्यक्रम में DSP ने कहा- रैगिंग से छात्र छात्राओं में होता है आत्महीनता का बोध 

दलसिंहसराय। शहर के रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो कॉलेज इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर में एंटी रैगिंग साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया। वहीं स्वागत गीत अर्चना, मेघा व संगीता द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने रैगिंग को शिक्षक संस्थानों के लिए अभिशाप बताते हुए इसे एक अमानवीय प्रथा बताया। उन्होंने कहा कि इससे शैक्षिक संस्थान एवं समाज में अनुशासनहीनता बढ़ती है। रैगिंग के शिकार छात्र छात्राओं में जहाँ आत्महीनता का बोध होता है, वहीं कई छात्र आत्मघाती निर्णय लेने पर भी विवश हो जाते हैं। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि एंटी रैगिंग अभियान से विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा होने के साथ साथ उनमें भाईचारा एवं मित्रता की भावना बढ़ेगी।

 

 

 

इस क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित सभी प्रशिक्षु छात्र अध्यापक व अध्यापिकाओं को एंटी रैगिंग की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अंतर्गत महाविद्यालय के प्रशिक्षु काजल, अनुभवी, रूपा एवं पल्लवी द्वारा ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ शीर्षक गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं शालिनी कुमारी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम दौरान आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रशिक्षुओं को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य के द्वारा किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में डॉ. सविता कुमारी, सत्यम, उमा शंकर चंदन, डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन, कुमारी दीपा, रूपम कुमारी, योगेश कुमार, हसन राजा अंसारी, सर्वेश सुमन, अनिल कुमार प्रभात, नीलम कुमारी, ऑफिस सुपरिटेंडेंट पल्लव पारस, मीडिया इंचार्ज रूपक कौशल, रश्मि रोजी, दिनेश मिश्रा, अजय शर्मा, संतोष सुमन, श्वेता कर्ण, किरण चौधरी सहित बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र छात्राएं शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!