Patna

जमुई नागी-नकटी पक्षी अभयारण्य के बारे में KBC में सवाल:अमिताभ बच्चन ने जगह के बारे में दी जानकारी

पटना.फेमस टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16 वें सीजन का आगाज हो गया है। एक बार फिर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठकर शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अभी तक कई कंटेस्टेंट शो में नजर आ चुके हैं। शुक्रवार रात हुए इस प्रोग्राम में वैष्णवी भारती हॉट सीट पर दिखाई दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 16 के एपिसोड में प्रश्न 12 में उनसे भारत की ओर से जमुई का नागी और नकटी पक्षी अभ्यारण के बारे में पूछा गया। इस सवाल का जवाब देने के पहले ही प्रतिभागी ने शो छोड़ दिया। 12 लाख 50 हजार जीतने के लिए पूछा गया यह सवाल था। अमिताभ बच्चन ने शो से जाने से पहले इस प्रश्न को जज करने को कहा था।

 

 

11 राउंड में ही छोड़ा खेल

 

सही जवाब रामसर आर्द्र भूमि था। हालांकि प्रतिभागी ने 11 राउंड में ही खेल छोड़ दिया था और 6 लाख 40 हजार जीते थे। महानायक अमिताभ बच्चन ने पूरे विस्तार से नागी और नकटी पक्षी अभ्यारण की जानकारी, विशेषताएं दर्शकों के सामने रखी।

 

टीवी शो पर पहली बार जमुई जिला के पक्षी अभ्यारण के बारे में यह सवाल लोगों के सामने आया था। अमिताभ बच्चन ने KBC के दर्शकों को बताया कि इन दो स्थलों के साथ भारत चीन के साथ 82 वा स्थान पर पहुंच गया है। नागी और नागटी दोनों ही जमुई जिले के झाझा वन क्षेत्र में मनुष्य ने बनाया है।बताते चले कि प्रकृति की गोद में बसे नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। इसकी खूबसूरती की चर्चा हमेशा सुर्खियों में बनी हुई है। पहली बार कलरव के नाम से नागी नकटी पक्षी आश्रयणी केंद्र पर हुए महोत्सव में सीएम नीतीश कुमार इसे विकसित करने की बात कही थी।

 

बिहार सरकार इसे आगे बढ़ाने में कई कदम भी उठा रही है। नागी नकटी पक्षी आश्रयणी केंद्र पर प्रत्येक वर्ष कई अलग-अलग जगहों से लोग पक्षियों के लिए अनुकुल इस क्षेत्र के अनुसंधान को लेकर पक्षी विशेषज्ञ आते रहते है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!