Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सलखन्नी गांव में सब्जी तोड़ने गई महिला पर तेज धारदार हथियार से वार कर जेवरात छिना..

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव में सब्जी तोड़ने के दौरान बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से एक महिला को जख्मी कर उनके जेवरात छीन कर फरार हो गया.महिला की पहचान सलखन्नी वार्ड एक निवासी राम नंदन महतो की पत्नी बचिया देवी (60) के रूप में हुई है!

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

महिला के पति ने थाना में आवेदन देते हुए बताया की वह सुबह अपने खेत पर सब्जी तोड़ने गई थी.जहाँ पहले से घात लगाए कुछ बदमाश ने तेज धारदार हथियार दिखाते हुए जेवर देने की बात कही.विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार से वार करने लगा और सोने का कान वाला,नाक वाला एंव गले में पहने सोने का चेन छीन लिया!

 

इस दौरान महिला के चेहरे पर कई वार किया. जिसमें महिला के आँख में लग गया.वही हल्ला गुल्ला करने पर जबतक आसपास के ग्रामीण आते सभी बदमाश फरार हो गया. ग्रामीणों की मदद से स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है.थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की सुचना पर पुलिस छानबीन के लिए घटना स्थल पर गई थी.आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी!

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!