BegusaraiSamastipur

“तेघड़ा में पानी भरे गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत:खेत में छिड़काव करने गया था

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल गांव की है। मृतक की पहचान मोहम्मद शमी के पुत्र मोहम्मद राशिद (17) के रूप में की गई है। राशिद इंटर का छात्र था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची तेघड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राशिद आज धनकौल बहियार में खेत में छिड़काव के लिए गया था। छिड़काव का पानी खत्म होने के बाद वह दवा मिलाने के लिए गड्ढा से पानी लाने गया। पानी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिसके बाद वो पानी में डूब गया।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रहने के कारण सभी लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गए, लेकिन राशिद नहीं पंहुचा।नमाज के बाद पता चला कि राशिद गढ्ढे में डूब गया है। डूबने की सूचना पर सभी लोग खेत गए। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों ने गड्ढे से राशिद के शव को बरामद किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!