Samastipur

समस्तीपुर में लखपति बनी दर्जन भर जीविका दीदियां हुई सम्मानित

समस्तीपुर.मोहिउद्दीननगर : नारी शक्ति महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कल्याणपुर बस्ती के कार्यालय के परिसर में रविवार को लखपति बनी जीविका दीदियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बीपीएम विजय कुमार मधुकर ने की. संचालन लेखापाल अजय कुमार ने किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की दर्जन भर लखपति बनी दीदियों को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीविका दीदियों ने अपनी मेहनत से अपना मुकाम बनाया है.

 

 

इनकी प्रेरणा से और भी दीदियां आत्मनिर्भर बनने के लिए जीविका से जुड़ी हैं और मेहनत कर रही है. जीविका दीदियों ने ग्रुप से छोटा सा ऋण लेकर उद्यम व स्वरोजगार की शुरुआत की थी. अपनी मेहनत की बदौलत जीविका दीदियां लखपति ग्रुप में शामिल हो गई है. इस क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनी. मौके पर प्रियंका कुमारी, सुनीता देवी, सुमन कुमारी, निर्मला कुमारी, श्वेता कुमारी, निर्मला शर्मा, सरस्वती देवी, शीला देवी, गीत देवी, सुशील कुमार मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!