Patna

40 लाख रुपए की नकली दवाइयां जब्त:धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए टास्क फोर्स गठित

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.गया में ब्रांडेड दवा कंपनियों की भारी मात्रा में नकली उत्पाद का भांडाफोड़ मुफस्सिल थाना पुलिस और ब्रांड प्रोटेक्शन कम्पनी ने किया है। पुलिस ने करीब 40 लाख रुपए के नकली दवाइयां और कॉस्मेटिक्स के सामान जब्त किए हैं। हालांकि इस मामले में फिलहाल कोई भी अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ है। मुफस्सिल इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद का कहना है कि आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है।

 

 

कंपनियों की लिस्ट तैयार की जा रही

 

इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि ब्रांड प्रोटेक्शन कम्पनी की टीम के पटना के कर्मियों ने सूचना दी कि भुसन्डा देवी स्थान के पास संजीत विश्वकर्मा के मकान में नकली दवा का धंधा हो रहा है। इस पर जब पुलिस ने जांच के बाद छापेमारी की तो कमरे से ब्रांडेड कम्पनियों की भारी मात्रा में नकली दवा बरामद की गई।

 

उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में सिप्ला, हिमालया जैसे बड़ी कम्पनियों की नकली दवाइयां जब्त की गईं है। बाकी किन-किन कम्पनियों की दवा जब्त की गई है इसकी सूची तैयार की जा रही है। साथ ही केस भी दर्ज किया जा रहा है।

 

सप्लाई ग्रामीण इलाकों में की जाती

 

ब्रांड प्रोटेक्शन कम्पनी के डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन ने बताया कि गया में बड़े स्तर पर नकली दवा का धंधा किया जा रहा है। पूर्व में भी हमारी कम्पनी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र से नकली दवाइयां जब्त की थी। इस बार भी लाखों रुपए की नकली दवा बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि नकली दवाइयां की सप्लाई ग्रामीण इलाकों में की जाती है। साथ ही दूसरे जिले में भी यहां से भेजा जाता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!