Patna

“याराना भक्त मंडल की ओर से एक ही परिधान में बासुकीनाथधाम के लिए रवाना हुए 108 महादेव भक्त

भागलपुर.याराना भक्त मंडल की ओर से गुरुवार को कांवर यात्रा निकाली गई। कांवर यात्रा गोकुल गार्डन से निकलकर खलीफाबाग, वेराइटी चौक, सूजागंज बाजार, स्टेशन चौक, लोहिया पुल होते बौंसी रोड के माध्यम से बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इससे पहले 108 कांवरियों ने बरारी सीढ़ी गंगा घाट पर स्नान कर गंगाजल लेकर गोकुल गार्डन पहुंचे। यहां पर विधि-विधान के साथ सभी कांवरियों ने पूजा एवं आरती कर शाम पांच बने गाजे-बाजे के साथ बाबा बासुकीनाथ को रवाना हुए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सभी कांवरिये एक ही रंग के परिधान में सिर पर राजस्थानी पगड़ी और कंधे पर कांवर लेकर साथ-साथ चल रहे थे। इस दौरान शिव भक्तों ने कांवरियों के ऊपर खलीफाबाग चौक से लेकर स्टेशन चौक तक फूल बरसाये। यात्रा में बाबा की झांकी, घोड़े, नगाड़े, डीजे, भजन मंडली के साथ सभी कांवरिया बाबा भोलेनाथ के भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। इस दौरान एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से शहर गुंजायमान हो रहा था।

भक्त मंडल के संरक्षक अश्वनी जोशी मोंटी ने बताया कि वर्ष 2011 से सावन मास में प्रत्येक वर्ष भक्त मंडल के सदस्य देश में शांति कायम रखने की मांग को लेकर बाबा बासुकीनाथधाम में जलाभिषेक करने पैदल जाते हैं। बताया कि कांवर यात्रा के माध्यम से लोगों को हिन्दू सनातनधर्म के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस यात्रा का उद्देश्य भारत को विश्व गुरु बनना, मां गंगा को अविरल निर्मल बनाना और स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करना है। यह सात दिवसीय यात्रा में मंडली की ओर से सारी व्यवस्था साथ-साथ चल रही है। गुरुवार की रात्रि विश्राम जगदीशपुर में किया गया। इस यात्रा में अमित कनोडिया, विष्णु वर्मा, नितेश टीबरेवाल, सोनू, संयोजक अभिषेक जोशी, रवि छापड़िया, अमित जैन, रिचेश वर्मा, जोनी संथालिया, राहुल सोनी मधु अग्रवाल, अंकित जैन, सूरज सिंघानिया, प्रभात मोदी, नागराज, नमन कश्यप, अभिषेक काकु, रितेश चमड़िया, विनीत शाह, नरोत्म शर्मा, आनंद मोदी, संतोष साह, नवन कश्यप समेत 108 कांवरिये शामिल हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!