SamastipurWeather Update

“मौसम अपडेट :अगले 24-48 घंटे तक मानसून रहेगा अधिक सक्रिय उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

“मौसम अपडेट :समस्तीपुर.ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा शुक्रवार को छह जुलाई से 10 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24-48 घंटों तक मानसून के अधिक सक्रिय रहने की सम्भावना है। इसके प्रभाव से सात जुलाई के सुबह तक मैदानी एवं तराई के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान आसमान में मध्यम से घने बादल देखें जा सकते है। सात जुलाई के दोपहर के बाद हल्की-हल्की वर्षा की सम्भावना बनी रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चम्पारण तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में सात जुलाई के सुबह तक भारी वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा हुई है। वर्षा जल का लाभ उठाते हुए जिन किसानों के पास धान का बिचड़ा तैयार हो वे नीची तथा मध्यम जमीन में रोपनी करें। धान की रोपाई के समय उर्वरकों का व्यवहार सदैव मिट्टी जांच के आधार पर करें। यदि मिट्टी जांच नहीं कराया गया हो तो मध्यम एवं लम्बी अवधि की किस्मों के लिए 30 किलोग्राम नेत्रजन, 60 किलोग्राम स्फुर एवं 30 किलोग्राम पोटाश के साथ 25 किलोगाम जिंक सल्फेट या 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर चिलेटेड जिंक का व्यवहार करें। ऊचांस जमीन में बरसाती सब्जियों जैसे भिंडी, लौकी, नेनुआ, करैला, खीरा की बुआई करें। गरमा सब्जियों की फसल में कीट व्याधियों की निगरानी करते रहें। जो किसान खरीफ प्याज का बिचड़ा अब जल्द गिराएं।

^अगले 24-48 घंटों तक मानसून के अधिक सक्रिय रहने की सम्भावना है। इसके प्रभाव से सात जुलाई के सुबह तक मैदानी एवं तराई के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। सात जुलाई के दोपहर के बाद हल्की-हल्की वर्षा की सम्भावना बनी रहेगी। गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चम्पारण तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में सात जुलाई के सुबह तक भारी वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। डॉ. ए सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!