PatnaSamastipurWeather Update

“मौसम का हाल :पटना समेत 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट,40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान:बिहार में उमस भरी गर्मी से..

“मौसम का हाल :बिहार में मंगलवार को उमस भरी गर्मी से लोग पूरे दिन परेशान रहे। बुधवार को भी यही हालात रहने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून की सक्रियता अगले हफ्ते से बढ़ने की संभावना है। मानसून के कमजोर पड़ने से जुलाई महीने में बारिश कम हुई है।वहीं, अगस्त महीने में कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

प्रदेश में बीते 13 जुलाई से कहीं भी भारी बारिश देखने को नहीं मिली है। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। बिहार के अधिकतर जिलों में सामान्य से कम पानी गिरने से किसान भी परेशान हैं। हालांकि, इस बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है।

किसानों को बारिश का इंतजार

प्रदेश के किसान पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश की आस में धान की फसल बर्बाद हो रही है। कुछ लोग मजबूरी में बोरिंग और नहर से पटवन कर रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी के चलते खेतों में पानी सूख जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!