DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय के बंबैया हरलाल के विभिन्न स्कूलों का अपर सचिव ने किया निरीक्षण,स्कूलों में मचा हड़कम्प

दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के बंबैया हरलाल पंचायत स्थित विभिन्न स्कूलों में गुरुवार को शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ नरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद थे.अपर सचिव संजय कुमार के आने की जानकारी मिलते ही प्रखंड के अन्य स्कूलों में हड़कम्प मच गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

करीब 11.15 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंबैया हरलाल पहुंचे अपर सचिव ने 1 बजे तक स्कूली व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया.इस क्रम में उन्होंने एचएम चंद्रशेखर झा एवं उपस्थित शिक्षकों से विभिन्न मुद्दों पर जानकारी ली तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया.जानकारी के अनुसार अपर सचिव ने वर्ग संचालन एवं पठन पाठन के अलावे किचन शेड, तैयार किया जा रहा एमडीएम, शौचालय आदि का भी अवलोकन किया।

इसके अलावे शिक्षक- छात्र उपस्थिति पंजी, अवकाश पंजी, बच्चों की किताबें, डायरी, नोट बुक आदि भी देखा.शिक्षकों से बातचीत के क्रम में अपर सचिव ने यह जानने का प्रयास किया कि वर्तमान, निवर्तमान एवं पूर्व के विभागीय एसीएस में उन्हें किनकी कार्यशैली पसंद आयी.इसी प्रकार एप के माध्यम से ऑन लाइन हाजिरी में आ रही समस्याओं के बारे में भी उन्होंने शिक्षकों से जानकारी ली।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!