SamastipurWeather Update

“कल का मौसम:समस्तीपुर जिले में कल हो सकती है हल्की बारिश,गर्मी से मिलेगा लाभ

“कल का मौसम:समस्तीपुर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक दो दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। इससे गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है। बता दें कि 18 जुलाई को हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन बारिश होने की संभावना काफी कम है। इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 19 जुलाई को भी गरज के साथ बारिश होने की अधिक संभावना है और इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बुधवार को दिन भर गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान होते देखे गए। जिले में मानसून आने से पहले पर रहे गर्मी की तरह ही एक बार फिर से गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 12.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 90 फीसदी व दोपहर में 68 फीसदी रहा। आसमान इस तरह दिखा साफ ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी 17 से 21 जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में 18 जुलाई को आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं। उसके बाद आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं।

अगले 24 घंटों तक उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है तथा पश्चिमी चम्पारण जिला के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। उसके बाद मैदानी भागों में ज्यादातर स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की सम्भावना है, हालाकि 20 जुलाई के बाद तराई के जिलों में विशेष रूप से पश्चिम चम्पारण एवं पूर्वी चम्पारण जिलों में अच्छी वर्षा होने की सम्भावना बन सकती है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!