SamastipurWeather Update

कल का मौसम:समस्तीपुर में विभाग ने 23, 25 व 26 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई

कल का मौसम:समस्तीपुर.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से बुधवार के बीच जिले के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। हालांकि गुरुवार से लेकर शनिवार के बीच जिले के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 22 जुलाई को बारिश की कोई संभावना व्यक्त नहीं की गई है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चल सकती है। 23 जुलाई को जिले के कुछ स्थानों पर 7.6 मिमी बारिश होने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

24 जुलाई को जिले के एक या दो स्थानों पर 2.7 मिमी बारिश होने की संभावना है। 25 जुलाई को कुछ स्थानों पर 21.8 मिमी बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 जुलाई को कई स्थानों पर 20.6 मिमी बारिश होने की संभावना व्यक्ति की गई है। इस दौरान 22 से 24 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!