PatnaSamastipur

“आज का मौसम:8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में आज भी रहेंगे बादल

आज का मौसम:पटना.एक मानसून टर्फ लाइन श्री गंगानगर, हिसार, दिल्ली, बाराबंकी, डेहरी, आसनसोल होते बंगाल की खाड़ी की आेर गुजर रहा है। वहीं पूर्वी बिहार पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन थोड़ा कमजोर पड़ गया है। साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड के ऊपर भी बना हुआ है। मौसमविदों का कहना है कि इन मौसमी घटकों की वजह से रविवार को किशनगंज, अररिया, पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, रोहतास, सीवान, गोपालगंज और समस्तीपुर के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण पश्चिम, पटना समेत दक्षिण मध्य जिले के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शनिवार को पटना में बादलों की लुकाछिपी रही। अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा में खास बदलाव नहीं होगा जबकि इसके आगे तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

पटना में सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश हुई

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश प. चंपारण के सिकटा में 140.6 एमएम हुई जबकि पूर्णिया के बराहर कोठी में 137.2, सुपौल के छातापुर में 83.2, नौगछिया में 66.2, गया के मानपुर में 65.6 व बेलागंज में 62.4 एमएम बारिश हुई। एमएम बारिश हुई। बिहार में 13 जुलाई तक सामान्य से 8 फीसदी में 287.6 एमएम बारिश हुई जबकि पटना में सामान्य से 28 फीसदी कम 195.1 एमएम बारिश हुई।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!