Patna

 गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी, मिलेंगी ये खास सुविधाएं; खुलेगा शॉपिंग मॉल

Gaya News: केंद्रीय बजट में पूर्व मध्य रेल (पूमरे) को इस बार पिछले साल की तुलना में अच्छी राशि दी गई है। पिछले बजट में जहां 6549 करोड़ मिले थे, इस बार 10 हजार 754 करोड़ का आवंटन किया गया है। इस बार के बजट में पहले से चली आ रहे निर्माण कार्य को गति और नई रेल परियोजनाओं पर अधिक फोकस किया गया है। इसके तहत गया जंक्शन पर वीवीआईपी लाउंज और शॉपिंग मॉल बनाने की भी योजना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 2719 करोड़ की राशि दी गई
जहां, नई रेल लाइन के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं सिंगल लाइन के दोहरीकरण को भी ध्यान में रखकर पूरी राशि आवंटित की गई है। नई रेल लाइन के निर्माण के लिए पूर्व मध्य रेल को 1268 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है। रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 2719 करोड़ की राशि दी गई है। किउल-गया और दीघा-सोनपुर रेल लाइन के दोहरीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

 

यार्ड रिमॉडलिंग पर भी किए जाएंगे पैसे खर्च
इतना ही नहीं, रेल लाइन के आमान परिवर्तन के लिए इस बार के बजट में 205 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। यार्ड रिमॉडलिंग पर लगभग 245 करोड़ का आवंटन है। रोड सेफ्टी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

सड़क संरक्षा के तहत ऊपरी व निचले पुल के लिए पूर्व मध्य रेल को 503 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है। इस राशि से कई ऐसे रेलवे क्रासिंग को बंद कर वहां आरओबी अथवा आरयूबी का निर्माण कराया जाएगा, जहां अभी काफी लंबा जाम लगा रहता है।

यह विडियो भी देखें

ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए 1000 करोड़ की राशि का आवंटन
रेलवे ट्रैक की मरम्मत व इस पर चलने वाली ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए एक हजार करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है। पुराने रेल पुलों की मरम्मत के लिए 112 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है। इस बार रेल विद्युतीकरण के सौ प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

कारखाना और रेलवे कर्मचारी कल्यान के लिए भी बजट

इसके लिए विशेष राशि का आवंटन किया गया है। कारखाना के लिए 123 करोड़ एवं रेलवे कर्मचारी कल्याण मद में 25 करोड़ से कुछ अधिक राशि का आवंटन किया गया है। बजट में गया जंक्शन को टृरिस्ट स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना है।

वीवीआईपी लाउंज, शॉपिंग मॉल बनाने की योजना
गया जंक्शन को बौद्ध स्वरूप में विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। यहां दूसरे देशों से आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में ही कई वीवीआईपी लाउंज के साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना है। स्टेशन परिसर में ही बड़ा सा खूबसूरत शापिंग मॉल भी विकसित किया जाएगा।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!