PatnaSamastipur

“समस्तीपुर में मिला शव को किया अंतिम संस्कार,अब मिला जिंदा युवक:पुलिस ने स्टेशन पर प्रेमिका के साथ पकड़ा,कहा-मैं जिंदा हूं पापा

“समस्तीपुर :वैशाली में बीते 18 जून को घर से सन्नी कुमार गायब हो गया था। इसके बाद 21 जून को समस्तीपुर में एक शव मिला था। सन्नी का शव समझ कर परिजनों ने उसकी आत्मा की शांति के लिए हिंदू रीति-रिवाज से हाजीपुर कोनहारा घाट पर दाह संस्कार कर दिया। इसी बीच गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने उसे जिंदा प्रेमिका के साथ बक्सर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

21 साल का सन्नी कुमार गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा चौक गांव निवासी आमोद चौधरी का बेटा है। वह अपने प्रेमिका के साथ 18 जून को घर से भागकर कोयम्बटूर पहुंच गया था और 20 जून को तिरुपति दुर्गा मंदिर में शादी कर ली थी। पत्नी के साथ रोजगार की तलाश में बक्सर रेलवे स्टेशन के पास चला गया था।

दोनों प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही पुलिस

लेकिन, पुलिस को जैसे ही भनक लगी, वहां से उसे पत्नी के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही है। लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी की अपहरण का प्राथमिक की दर्ज कराया, तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इसके बाद सन्नी के परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

बीते 21 जून को किसी ने सूचना दी कि सन्नी की हत्या कर शव को जलाकर समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया है। परिजन ने मोहनपुर थाना पहुंच कर शव पुलिस से रिसीव किया और बेटे की हत्या मामले में एफआईआर दर्ज कराया और हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर नवादा में सड़क को जाम कर दिया था।पुलिस के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और शव का संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से हाजीपुर कौन हारा घाट पर कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने आज उसे प्रेमिका के साथ जिन्दा बरामद कर लिया है।

लड़की के परिजनों ने अपहरण का मामला कराया था दर्ज

इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया की सन्नी को उसकी ही प्रेमिका के साथ बरामद किया गया है। लड़की के परिजनों ने अपहरण कर लेने का थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी, तभी सन्नी के परिजन ने मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक अर्ध जला शव लाकर दाह संस्कार कर लिया था। लेकिन, आज उसे जिन्दा बरामद किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!