Patna

“बिहार में आतंकराज,अपराधियों का मनोबल बढ़ा: तेजस्वी यादव

पटना| विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद विपक्ष के नेताओं ने राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इस घटना से स्तब्ध हूं। प्रदेश में आतंकराज है। डबल इंजन की सरकार में सत्ता पोषित, संरक्षित और प्रायोजित अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है। एनडीए सरकार सच्चाई स्वीकारने के बजाय डायलॉग दोहराती रहती है कि सुशासन का राज है। टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी प्रदेश की विधि व्यवस्था संभालेंगे तो यही हश्र होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार सरकार से अपेक्षा है कि वह तुरंत कार्रवाई कर हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाए और सहनी परिवार को न्याय दिलाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य में कानून का राज खत्म है और पुलिस व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में नीतीश सरकार ने गुंडाराज स्थापित कर दिया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस घटना ने सरकार के सुशासन के दावे को तार-तार कर दिया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि सरकार जब एक पूर्व मंत्री के पिता को सुरक्षा नहीं दे सकती है तो आम इंसान के लिए बात करना ही बेमानी है। आप के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा कि भाषणों में “बिहार में कानून का राज है” कहने वाले सीएम नीतीश कुमार बिहार में बढ़ते अपराध पर चुप क्यों हैं?

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!