CareerPatna

“सीए परीक्षा पास करने पर श्वेता को मारवाड़ी युवा मंच ने किया सम्मानित, दिया बधाई 

मोतिहारी | मारवाड़ी युवा मंच मोतिहारी एवं सृष्टि शाखा ने सीए की परीक्षा पास करने पर श्वेता अग्रवाल की पुत्री मुस्कान अग्रवाल को बधाइयां दी एवं मंच के द्वारा चांदी का कलम भी भेट स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर बधाई देने हेतु मंच अध्यक्ष यमुना सिकरिया, सृष्टि शाखा अध्यक्ष अंजलि केडिया, अनिरुद्ध लोहिया, अभिषेक केडिया, प्रतीक केडिया, दिव्या केजरीवाल उपस्थित थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मंच अध्यक्ष यमुना सिकारिया ने कहा अनादि काल से ही महिलाएं मानवता की प्रेरणा स्रोत रही है। मेहनत का फल आज नहीं तो कल मिलता ही है। आजादी के बाद महिलाओं का समाज में सम्मान बढा है, लेकिन उनके सशक्तिकरण की गति दशकों तक धीमी रही है। अब जाकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और कौशल के माध्यम से महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है और आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही है। यह नवभारत के निर्माण में महिलाओं की बढ़ती हुई भूमिका को दर्शाता है। हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!