Samastipur

“समस्तीपुर में जहरीली शराबकांड में दूसरी मौत:पटना में इलाजरत प्रिंस की गई जान,दोस्तों के साथ की थी पार्टी

समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर जहरीली शराब मामले में मंगलवार रात 1 और मौत हो गई है। इसके साथ ही इस कांड में मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। पटना में इलाज करा रहे निशांत कुमार उर्फ प्रिंस की मौत देर रात हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बुधवार सुबह प्रिंस का शव गांव पहुंचते ही इलाके में सनसनी फैल गई। प्रिंस मोहनपुर थाना क्षेत्र के ही रामचंद्रपुर दशहरा गांव के सुमन कुमार का बेटा था। बता दें कि इस मामले में पिछले 18 जुलाई को विक्की कुमार नामक युवक की मौत हो गई थी।

17 जुलाई की रात जलालपुर गांव के मुर्गी फार्म कारोबारी विकास कुमार उर्फ विक्की ने अपने मित्र रूपेश कुमार, पंकज कुमार, प्रिंस कुमार और विक्रम कुमार के साथ अपने मुर्गी फार्म पर शराब पार्टी की थी। शराब गांव के ही सिंकु कुमार नामक युवक ने लाकर दी थी। शराब सेवन के 4 घंटे के बाद ही सभी लोग बीमार पड़ने लगे। आनन-फानन में सभी के परिवार वाले उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विक्की कुमार की स्थिति काफी गंभीर थी। पहले परिवार वाले उसे हाजीपुर लेकर गए। फिर पटना एम्स लेकर गए। जहां इलाज के दौरान विक्की की मौत हो गई। वहीं, प्रिंस समेत अन्य युवकों का इलाज चल रहा था। बाकी युवकों की स्थिति समान्य थी। जबकि प्रिंस की स्थिति शुरू से ही गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार रात प्रिंस की भी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग तड़के प्रिंस का शव लेकर वापस गांव पहुंचे।

मृतक विक्की के भाई निक्की के बयान पर दर्ज हुआ था मामला

इस मामले में मृतक विक्की के भाई निक्की कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें बताया गया था कि 17 जुलाई की रात विक्की के साथ रूपेश कुमार, पंकज कुमार, प्रिंस कुमार और विक्रम कुमार ने मुर्गी फार्म पर शराब की पार्टी की थी। इसके कुछ देर बाद ही सभी लोग बीमार पड़ने लगे। उधर 6 दिनों बाद अब इस मामले में इलाजरत प्रिंस की भी मौत हो गई।बता दें कि इस कांड का मुख्य आरोपी सिंकु कुमार अभी घर से फरार था। वह भी शराब पीने से बीमार हुआ था। पटना के निजी अस्पताल में भर्ती था। जानकारी के बाद 22 जुलाई को मोहनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस घटना के बाद इलाके में सर्च अभियान भी चलाया गया था। लेकिन पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली।

पुलिस पदाधिकारी का बयान

मोहनपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि इलाजरत एक युवक की मौत की सूचना मिली है। इस मामले में पूर्व में ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। मुख्य आरोपी सिंकू को 2 दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। शराब बरामदगी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!