Samastipur

“समस्तीपुर:आटा और चोकर के नीचे दबाकर रखे 400 कार्टून शराब के साथ चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर मोहनपुर में छापेमारी करते हुए शराब लोड एक ट्रक को जब्त किया। जब्त ट्रक में आटा, भूसा व चोकर के नीचे शराब छिपाकर ले जाया जा रहा था। जब्त ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जब्त ट्रक पंजाब से लाने की सूचना है। जिस पर 3 हजार 504 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही 100 पैकेट आटा एवं 200 पैकेट भूसा/चोकर लदा हुआ था। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर की पहचान लुधियाना के रायकोट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 प्रेम नगर निवासी बलवंत सिंह के पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!