Samastipur

“समस्तीपुर:नागपंचमी के मेले में ननिहाल आए सहोदर भाई-बहन नदी में डूबे,लापता, खोजबीन जारी

समस्तीपुर में नागपंचमी के मेले के दौरान नदी किनारे गये सहोदर भाई-बहन की डूब कर मौत हो गई। मामला जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव की है। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर और SDRF के द्वारा दोनों लापता बच्चों के शव की तलाश की जा रही है। लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान को रोक दिया गया। अब शुक्रवार की सुबह फिर से तलाश अभियान चलाया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक बच्चे की पहचान सलखन्नी गांव के रामचंद्र सहनी के नाती विवेक और नातिन बेला के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बच्चे पूर्णिया के रहने वाले हैं। नागपंचमी पर लगने वाले विषहर मेला घूमने आज ही अपने ननिहाल समस्तीपुर के विभूतिपुर पहुँचे थे। दोनों बच्चें मेला देखने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी किनारे चले गए थे, जहां वह नदी में प्रवेश कर नहाने भी लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

नागपंचमी का मेला घूमने आए थे :
मृतक दोनों बच्चों की माँ फूलो देवी ने बताया कि पूर्णिया जिला के गुलाब बाग में उसकी ससुराल है। वह मंगलवार सुबह ही नागपंचमी का मेला देखने अपने बच्चों के साथ मायके आयी थी। उसने बताया कि बच्चों के स्वस्थ जीवन की कमाना को लेकर नागपंचमी के मेला में माता को खोइछां भरने की मुरादी मांगी थी। दुर्भाग्यवश यह घटना घटित हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग परिजनों को ढांढस दे रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!