Samastipur

“समस्तीपुर :विभूतिपुर में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चार लोगों पर की थी फायरिंग,दो की हुई मौत 

“समस्तीपुर :विभूतिपुर.थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर टभका पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप त्रिमूर्ति डेयरी स्थित सीएसपी में रविवार को बेखौफ अपराधियों द्वारा लूटपाट के दौरान महिला समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर कैंप कर रही है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपाचे बाइक सवार तीन की संख्या में पहुंचे हथियार बंद अपराधियों ने किशनपुर टभका पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप सकड़ा में त्रिमूर्ति डेयरी कैंपस स्थित सीएसपी में रविवार को दो अपराधियों ने प्रवेश कर गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उसके बाद लूटपाट करने लगे। इसका विरोध करने पर सीएसपी कर्मी एवं बैठी एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं आवाज सुनकर दौड़े अकलू यादव पर भी गोली चला दी। इसी दौरान सीएसपी संचालक रजनीश कुमार से अंगूठी एवं सोने की चेन छीन ली। इसके बाद सभी दलसिंहसराय की ओर भाग गए। इसी दौरान कुछ दूर आगे बढ़ने पर सकरा निवासी महेन्द्र ठाकुर के पुत्र राजीव ठाकुर पर भी गोली चला दी।

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचन्द्रपुर अंधैल निवासी स्वर्गीय जोगी राय के करीब 27 वर्षीय पुत्र अजय कुमार एवं मृतिका महिला की पहचान पछियारी टोल वार्ड 1 निवासी मंजय सहनी की करीब 28 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी बताई गई है। घटना के संबंध में मृतिका सुशीला देवी की सास सीता देवी ने बताई कि उसकी बहू राशन लेने गई हुई थी। इसी दौरान गोली की शिकार हो गई।

 

घटना की जानकारी पर रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी, थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप समेत दर्जनों की संख्या में अन्य पुलिस बल पदाधिकारी एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गई। उसके बाद डेयरी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।

 

^अपराधियों की पहचान के लिए जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। -आनंद कुमार कश्यप, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!