Samastipur

“समस्तीपुर:बिजली पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बचे लोग

“समस्तीपुर:शिवाजीनगर.हथौड़ी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चौक के समीप एक अनियंत्रित कार ने विद्युत पोल में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गयी। हालांकि कार सवार लोग सुरक्षित बताए गए हैं। कार पर तीन लोग सवार थे। इसमें एक महिला सहित दो पुरुष थे। सभी को स्थानीय लोग कार से सुरक्षित बाहर निकला। गुरुवार की रात शादी समारोह संपन्न होने के बाद घर लौट के दौरान घटना हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराते हुए गड्ढे में जाकर गिरी। जानकारी के अनुसार रोसडा़ थाना क्षेत्र के टोकना मठ गांव में शादी समारोह संपन्न होने के बाद कार सवार अपने घर हायाघाट जा रहा था चालक फूल बाबू ने बताया कि अचानक आंख लग गई जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत सेवा प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को बाहर निकल गया। सूचना पर पहुंची हथौड़ी पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई। आगे की कार्रवाई में जुटी है। कार सवार सभी लोग एयर बैग खुलने के कारण सभी कर सवार सुरक्षित बच गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!