Samastipur

“समस्तीपुर:विभूतिपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े 18 वर्षीय युवक की गोली मार कर दी हत्या

“समस्तीपुर:विभूतिपुर.थाना क्षेत्र जोगिया वार्ड 6 स्थित एक गाछी में आम के पेड़ के नीचे रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। युवक की पहचान विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड 5 खदियाही गांव निवासी लालो राम का 18 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना की जानकारी परपहुंचे थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई। घटना के संबंध में मृतक के छोटी बहन गुड़िया कुमारी ने बताया की उसके माता और पिता मजदूरी करने गए हुए थे। उसका छोटा भाई गुड्डू कुमार करीब 9:00 बजे मोबाइल चार्ज में लगाकर खाना खाकर सोने गया। इसी दौरान उसका एक दोस्त ने तुरंत घर वापस आने की बातें कहकर बाइक से ले आया। जबकि गुड़िया नहीं ले जाने की बातें कह रही थी। फिर भी तुरंत वापस आने की बात कह ले आया। उसके करीब 1 घंटे के बाद गुड्डू कुमार को गोली मारकर हत्या कर देने की उसे जानकारी मिली।

हत्यारे की गिरफ्तारी की परिजन कर रहे थे मांग पुलिस के शव को ट्रैक्टर से थाना ले जाने के दौरान मृतक के भाई राकेश कुमार, राजा कुमार, बहन पिंकी कुमारी ने गाड़ी के आगे सड़क पर बैठकर रोते-बिलखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी करने की मांग कर करने लगे। बाद में ग्रामीण द्वारा दिए गए आश्वासन पर परिजन शांत हुए।

^पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। घटनास्थल से लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर मामले की खुलासा कर लिया जाएगा। आनंद कुमार कश्यप, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर

घटना स्थल से ताश और बोरा पुलिस को मिला पुलिस ने घटना स्थल पर बोरा ने नीचे छुपाकर रखा लोडेड पिस्तौल बरामद किया है। साथ ही ताश की पत्ती और बोरा भी बरामद किया। गुड्डू तीन भाई था। तीन बहन है। इसमें बड़ा भाई और दो बहन की शादी हो चुकी है। घटना के बाद माता सोनी देवी, पिता लालो राम, भाई, बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!