SamastipurVaishali

“रामजानकी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन, निकाला गया कलश यात्रा

सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के पोहियार बुजुर्ग पंचायत के रामपुर वघेल गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में माता दुर्गा, बजरंग बली एवं शनिदेव के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 551 महिलाएं और कन्याओं ने भाग लिया। टैंकर में बिदुपुर चेचर घाट से गंगा जल भरकर लाया गया था। इस गंगा जल को सभी कलश में वैदिक रीति रिवाज के साथ पवित्र मंत्रोचार के बीच भर गया। हाथी,घोड़ा,बैंड बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल पर पहुंची।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जहां पूरे वैदिक मंत्रोचार एवं रीति रिवाज के साथ सभी कलश को स्थापित किया गया। कलश स्थापना के बाद 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। राम जानकी मंदिर परिसर पहुंचने बाले सभी कलश में मुख्य पूजक विनय कुमार सिंह एवं शीला सिंह के साथ सभी कलश यात्रियों को आचार्य पिंटू झा ने अपने सहयोगियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल पवित्र कराकर यज्ञ स्थल के लिए रवाना किया एवं यज्ञ स्थल पर जल स्थापित कराया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!