Patna

“पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का एसी हो गया बंद,एक घंटे तक यात्री बैठे रहे विमान में, किया हंगामा

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। करीब 172 यात्री विमान में सवार हो चुके थे। इसी बीच विमान का एयर कंडिशन यानी एसी बंद हो गया। इसे ठीक करने के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया। यात्रियों को कहा गया कि जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा पर ठीक नहीं हुआ। करीब एक घंटे तक यात्री विमान के अंदर बैठे रहे। यात्री पसीने से सराबोर हो गए। कुछ की तबीयत बिगड़ने लगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसके बाद उन्हें एयरपोर्ट टर्मिनल भवन लाया गया जहां यात्रियों ने इंडिगो प्रबंधन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना है कि इंडिगो की सर्विस ठीक नहीं है। करीब डेढ़ घंटे देर से 12:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई।

इस माह इंडिगो के यात्रियों के साथ दूसरी घटना

इससे पहले 9 जुलाई को पटना से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में यही हुआ था। यात्री विमान में बैठ चुके थे पर एसी बंद हो गया। हालत यह हो गई कि एसी को ठीक करने में करीब तीन घंटे लग गए। यात्री रात 12 बजे पटना से हैदारबाद के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने जमकर हंगामा किया था। कई यात्रियों ने टिकट वापस कर दिया था। हैदराबाद से जब यह विमान पटना के लिए टेकऑफ किया तो एसी में खराबी हुई थी पर उसे ठीक कर भेज दिया गया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!