Patna

“कटिहार पैसेंजर ट्रेन से कटकर यात्री की मौत:दिल्ली जाने के लिए हाजीपुर आ रहा था

हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास पैजेंसर ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री ट्रेन की चपेट में आ जाने से कट गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शव के पास पड़ा मोबाइल भी पूरी तरह से टूट चुका था। टूटे मोबाइल से निकले सिम कार्ड को रेल पुलिस ने दूसरे फोन में लगाकर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। मृतक की पहचान मिर्जापुर समस्तीपुर के सिवैसी गांव निवासी आफताब आलम के 20 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है।

वह घर में अकेला कमाने वाला था। काम के सिलसिले में दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था और कटिहार पैसेंजर ट्रेन पड़कर मोहिउद्दीन नगर से हाजीपुर रहा था और हाजीपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने वाला था। हाजीपुर स्टेशन से पहले ही ट्रेन से गिर गया और उसके चपेट में आ गया जिसके कारण शिव कई टुकड़े में बंट गया था।

मोबाइल से निकले सिम कार्ड को लेकर रेल पुलिस ने दूसरे मोबाइल में फोन लगाया जिसके बाद उसके परिजनों को फोन की गई। घटना की सूचना मिलते ही तुरन्त परिजन हाजीपुर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पुनः वापस घर चले गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!