Patna

“महाराष्ट्र में 23 लाख की घड़ी चोरी मामले में मुंबई पुलिस ने बिहार से की 12 लाख की घड़ी बरामद

मुंबई के ठाणे जिला के बदलापुर थाना में एक शो रूम का शटर काटकर करीब 23 लाख रुपये की घड़ियों की चोरी मामले में महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने करीब 12 लाख की घडि़यां बरामद की है। घोड़ासहन के शटरकटवा गिरोह ने पिछले 17 जुलाई को उक्त दुकान का शटर काटकर घड़ियां चोरी कर ली थी। छापेमारी सीमावर्ती घोड़ासहन और चिरैया के शिकारगंज थाना क्षेत्र में हुई है। क्राइम ब्रांच की पुलिस अधिकारियों के अनुसार शटर कटवा गिरोह का सदस्य मोबिन देवान को मुंबई में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार को मोतिहारी पहुंची थी। मोतिहारी पुलिस और महारष्ट्र पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर शिकारगंज थाना क्षेत्र से 220 पीस घड़ियों को बरामद किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जिसमें टाइटन,कैसियो, सोनाटा आदि विभिन ब्रांडेड कंपनियों की घड़ी शामिल है। जिसकी कीमत करीब 11,6000 बताया जा रहा है। हुलास नगर क्राइम ब्रांच के टीम के साथ पहुंचे एक अधिकारी ने बताया कि चोरों ने बदलापुर थाना क्षेत्र में टाइटन वाच सेन्टर नामक शोरूम को निशाना बना कर शटर काट कर 500 पीस कीमती घड़ी की चोरी की थी। गिरफ्तार मोबिन देवान के निशानदेही घोड़ासहन में भी छापेमारी की गयी। लेकिन वहां से कुछ भी बरामद नही हो सका है। शिकारगंज थाना क्षेत्र से 220 पीस घड़ी बरामद की गयी है। छापेमारी टीम में मुम्बई क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार, चंद्रकांत पाटिल,सतीश सवारे, योगेश बाघ, राजेन्द्र थोरवे मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!