Patna

“JDU ने एक बार फिर उठाया विशेष राज्य का मुद्दा:मंत्री विजय चौधरी ने कहा- बिहार के लिए यह जरूरी

जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर विशेष राज्य का मुद्दा उठाया है। केंद्रीय बजट के पहले यह बयान अहम हो जाता है। बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने विशेष सहायता की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा है कि बिहार को आर्थिक गति को और तेज करने के लिए यह जरूरी है। बिहार का ग्रोथ देश में सबसे तेज है। इसे और बढ़ाने के लिए बिहार को विशेष सहायता की जरूरत है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मीडिया से बात करते हुए विजय चौधरी ने NEET पेपर लीक पर कहा कि परीक्षा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए बिहार सरकार कड़े कानून लेकर आ रहा है। केंद्र सरकार ने भी कड़ा कानून लाया है। उसे बिहार में भी लागू किया जाएगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बिहार में 2024 में विधान सभा चुनाव होने के सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं बोला। वो चुप्पी साध गए।

पुल गिरने पर बयानबाजी उचित नहीं : ऋतुराज

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष को नसीहत दिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आज गिर जाएगी, कल उनकी बन जायेगी इस तरह के बयान के बदले अगर विपक्ष जनता के हितों को ध्यान रखकर पॉलिटिक्स फॉर परफॉर्मेंस की नीति के तहत काम करेंगी तो यह बिहार और बिहारवासियों के लिए अच्छा रहेगा।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि आज पुल गिरने पर जिस तरह की राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है वह उचित नहीं है। सवाल यह नही है कि किसके कार्यकाल में पुल का टेंडर हुआ था या किसके कार्यकाल में पुल निर्माण हुआ था। सवाल यह जरूरी है कि पुल गिरने के मामले में दोषी कौन है? विभाग के किन अफसरों के नेतृत्व में पुल का निर्माण हुआ, किस एजेंसी को पुल निर्माण का ठेका मिला था, पुल मेंटेंस की जिम्मेदारी किनकी थी, इन पहलुओं की समीक्षा कर दोबारा इस तरह की घटना न हो इस विषय पर गंभीर होने की जरूरत है, न कि राजनीति बयानबाजी की। राजनीतिक बयानबाजी का ही यह परिणाम है कि हम बिहारवासी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हंसी-मजाक के पात्र बन कर रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी का 10 प्रतिशत आबादी बिहार का है। अत: बिना बिहार के विकास के भारत का विकास संभव नहीं है। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ मिलकर बिहार को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में उचित कदम उठाएंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!