Samastipur

“भारतीय हिंदी सेवी सम्मान- 2024 एवं राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान – 2024 से सम्मानित हुए समस्तीपुर के अनुज

समस्तीपुर.उत्तर प्रदेश के बरेली के समीप बदायूं जनपद स्थित प्रभा शंकर मेमोरियल स्काउट भवन परिसर में देश के महान शिक्षक पूजनीय संत पाल सिंह राठौर की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जन दृष्टि के तत्वावधान में नवम राष्ट्रीय सम्मान समारोह- 2024 का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों बिहार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश जम्मू कश्मीर असम गुजरात राजस्थान आदि स्थानों से आए हुए 151 शिक्षक एवं 51 समाजसेवी जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में शिक्षा, नारी शक्ति, हिंदी साहित्य सेवा, प्रकृति प्रहरी अथवा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में विशिष्ट योगदान दिया है, उन्हें सम्मानित किया गया।

शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे शिक्षक अनुज कुमार को भारतीय हिंदी सेवी सम्मान- 2024 एवं राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान – 2024 से विभूषित किया गया। वर्तमान में ये उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोरबद्धा पतैली, उजियारपुर में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं। श्री कुमार की रुचि बचपन से ही संगीत व साहित्य साधना में रही है। संगीत प्रभाकर होने के साथ ही पटना विश्वविद्यालय से स्नातक के पश्चात इन्होंने दो विषयों हिंदी एवं पत्रकारिता से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की और लगातार शिक्षा विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहने के अलावे साहित्य व संगीत में भी अपनी अभिरुचि बनाई रखी। बिहार स्थापना दिवस सहित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में भी इन्होंने अपनी रचनाओं और गायन से प्रदेश के कई जिलों, अन्य राज्यों एवं राष्ट्र स्तर पर भी अपनी एक अनूठी पहचान बनाई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!