Samastipur

“समस्तीपुर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से होमगार्ड की मौत

समस्तीपुर.हार्ट अटैक आने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृत होमगार्ड जवान की पहचान रामप्रसाद कुंवर के रूप में हुई है। बताया गया कि उनकी ड्यूटी एसपी आवास पर थी। जहां तबीयत बिगड़ने के बाद वह अपने घर चले गए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहां से परिजन उन्हें इलाज के लिए कल्याणपुर पीएचसी ले गए। उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके शव को बिहार गृह रक्षा वाहिनी संघ कार्यालय ले जाया गया, जहां उन्हें शोक सलामी दी गई

। उसके बाद जहां उनके परिजनों को बिहार गृह रक्षा वाहिनी द्वारा 15 हजार रुपए एवं बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवक संघ के द्वारा तीन हजार रुपए प्रदान किया गया। बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा मो. एतेहशाम अली, संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार झा आदि थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!