Samastipur

“एचपीसीएल बेगूसराय ने जिला प्रशासन को 10 ईसीजी मशीनें सौंपी, बढ़ेगी सुविधा

समस्तीपुर.कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी के अन्तर्गत एचपीसीएल बेगूसराय ने समस्तीपुर जिला प्रशासन को 10 ईसीजी मशीनें सौंपी। कृष्ण कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, (रिटेल) हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड बेगूसराय के द्वारा समस्तीपुर जिला प्रशासन को 544580 रुपए की लागत से 10 ई.सी. जी मशीनें सौंपी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर, उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास प्रशाखा और सिविल सर्जन, समस्तीपुर सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सक भी उपस्थित थे।स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में एच.पी.सी.एल के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।

जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर योगेन्द्र सिंह ने क्षेत्रीय प्रबंधक, (रिटेल) एचपीसीएल को 10 ई.सी.जी मशीनें उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया गया तथा कहा कि ईसीजी मशीनें विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां चिकित्सा सुविधाएं अक्सर सीमित होती हैं, हृदय रोगों के शीघ्र निदान होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!