Samastipur

“कबड्डी में ग्रीन टीम विजेता, 100 मीटर दौड़ में बेबी रानी व प्रियांशु ने बाजी मारी

समस्तीपुर.पीआर इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम खेल परिसर में बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर निगम समस्तीपुर की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के नवम, दशम व 11वीं वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी, 100 मीटर दौड़ व स्लो साइकिलिंग रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कबड्डी में विद्यालय के नवम व दशम के 48 छात्रों ने भाग लिया। वहीं 100 मीटर फर्राटा दौड़ में 78 एंव स्लो साइकलिंग में 40 छात्रों ने प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम कबड्डी खेल में बालक बालिकाओं की दो-दो टीम स्वच्छता टीम ग्रीन एवं स्वच्छता टीम ब्लू के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बालक वर्ग के स्वच्छता टीम ब्लू ने स्वच्छता टीम ग्रीन को 22-16 से हराकर विजेता बनी। वहीं बालिका वर्ग में भी स्वच्छता टीम ब्लू ने स्वच्छता टीम ग्रीन को कड़े मुकाबले में 16-15 से हराकर चैंपियन बनी।

इसके अलावा 100 मीटर फर्राटा दौड़ के बालक वर्ग में क्लास 9ए के प्रियांशु कुमार ने प्रथम, दशम वर्ग के प्रिंस कुमार ने द्वितीय एवं राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में क्लास 9 बीच की बेबी रानी, नाईन ए की वैष्णवी कुमारी एवं अनुप्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह स्लो साइकिलिंग रेस के बालक वर्ग में क्लास नाइन के श्लोक कुमार प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय एवं मधुरेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका में दशम वर्ग की छात्रा रुचिका कुमारी, सिमरन कुमारी एवं नवम की छात्रा मोना कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही. प्रतियोगिता में रजनीश कुमार पांडे, सुभीत कुमार सिंह, शशि गुप्ता, धीरज कुमार एवं नितेश कुमार निशांत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उद्घाटन उप नगर आयुक्त विभूति कुमार एवं नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान ने किया।

उपनगर आयुक्त ने खिलाड़ियों को खेल भावना में खेलने को कहा और प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, मौजूद छात्राओं व शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मेयर अनीता राम एवं नगर आयुक्त के.डी. प्रौज्वल के नेतृत्व में स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम समस्तीपुर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं। इसके लिए विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!