Patna

पटना में फर्जी दरोगा गिरफ्तार:वर्दी की धौंस दिखाकर लोगों से कर रहा था वसूली

पटना में गांधी मैदान पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। किराए के कमरे से फर्जी आईकार्ड, पुलिस की वर्दी, दो अलग-अलग नाम का आधार कार्ड, जूता और बेल्ट बरामद हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस को देखते ही भागने लगा

गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीता राम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फर्जी दरोगा कारगिल चौक पर वर्दी की धौंस दिखाकर जबरन वसूली कर रहा था। पुलिस को देखते ही वो भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

आरोपी को भेजा जेल

पूछताछ के दौरान बताया कि दुकान से वर्दी खरीदी थी। लोगों को डरा-धमका पर पैसे लेता था। जब्त आधार कार्ड में घर का पता सकसोहरा, जिला पटना लिखा हुआ है। पूछताछ के आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!