Patna

“अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में ईस्ट चंपारण बना बिहार चैंपियन,खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मोतिहारी के ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलड़ी अंडर-16 में बिहार चैंपियन बन कर जिला का नाम रौशन कर दिया है। वहीं टीम के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के मोतिहारी पहुंचने के बाद सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स क्लब सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमेटी ऑफ मैनेजमेंट इसीडीसीए की ओर से किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसमें टीम के कप्तान मणिकांत सहित 16 खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा टीम के कोच अभिषेक कुमार छोटू, टीम मैनेजर मो शाहिद हसन,चयन समिति सदस्य रामप्रकाश सिन्हा, सुबोध कुमार, संजय कुमार टुन्ना सहित अन्य सहयोगी स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।

पहली बार टीम बनी विजेता

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा टीम पहली बार चैंपियन बनी है। उन्होंने कहा कि इस साल जिले से कई खिलाड़ी बिहार टीम के लिए भी खेलते नजर आएंगे। अगले सत्र में टीम और भी बेहतर करेगी। मौके पर इसीडीसीए संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद, अहमद, मधुरेन्द्र सिंह, ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी अमित कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभाकर जायसवाल, शैलेन्द्र मिश्र बाबा, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!