DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:महादलित टोले में संपर्क सड़क बनाने की मांग को लेकर अनुमंडल में दिया धरना

दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय के समक्ष मंगलवार को महादलित टोले में संपर्क सड़क बनाने की मांग को लेकर कोनैला वार्ड एक के लोगों ने धरना दिया.धरना पर बैठनेवाले में बड़ी संख्या में महिलायें एवं बच्चे भी शामिल थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

धरना पर बैठे राम सुदीन दास व अतीश कुमार ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से भी अधिक समय से महादलित टोला (वार्ड संख्या 1) में बसे लोगों के आवागमन के लिये एमडीआर पथ से टोला के अंदर तक संपर्क सड़क निर्माण कराने की मांग प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों से करते रहे हैं.

लेकिन लोगों के अपने घर तक आने-जाने के लिये सड़क की व्यवस्था नहीं की जा सकी है. धरना में चन्देश्वर दास, उमेश दास, मंजू देवी, मुन्नी देवी चन्द्रदीप दास सहित कई लोग मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!