DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में दो गुटों में गोली बारी,एक युवक के पैर में लगी तीन गोली, रेफर

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलबार की देर रात हुई गोली बारी में एक युवक को गोली लगने से जख्मी हो गया है.जख्मी युवक की पहचान नागरगामा गांव के वार्ड 7 निवासी विनोद झा के पुत्र सोनू झा के रूप में की गई है.बताया जा रहा है कि सोनू झा के बाएं पैर में तीन गोली लगी है.जख्मी सोनू को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहा चिकत्सक ने प्राथमिक उपचार के लिए रेफर कर दिया है!

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था.इसी विवाद को लेकर मंगलवार की देर शाम दोनो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी.जिसके बाद दोनो गुट अपने अपने घर लौट गए.फिर रात्रि में दोनो गुटों के बीच एक बार फिर रेलवे स्टेशन परिसर में मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान एक गुट ने हथियार ले आया और गोलीबारी शुरू कर दी गई.जिसमे दूसरे गुट के सोनू झा को तीन गोली पैर में जा लगी.जिसके बाद सभी युवक भाग खड़े हुए!

 

स्टेशन पर मौजूद लोंगो ने अनन फानन जख्मी शानू को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया.इधर घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए थे. इस संबध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना रेलवे परिसर के घटित हुई है.मामला रेल पुलिस के अंदर आती है.रेलवे पुलिस की सहयोग के लिए हमारी टीम मौजूद है.पूरी घटना कि जाँच कि जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!