Patna

“मंदिर में BPSC शिक्षक-शिक्षिका ने रचाई शादी:बेगूसराय के जयमंगला गढ़ मंदिर पहुंचे थे दोनों, संग मिलकर की थी तैयारी

बेगूसराय में एक ही गांव के दो BPSC शिक्षक-शिक्षिका ने जयमंगला गढ़ मंदिर में शनिवार को शादी रचा ली। दोनों वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव के रहने वाले हैं।शिक्षक ललन कुमार (27) BPSC TRE-1 पास कर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में कार्यरत है। वहीं, शिक्षिका सोनी कुमारी (25) भी BPSC TRE-1 पास कर गढ़पुरा में कार्यरत है। दोनों की शादी शनिवार को हुई, जिसका वीडियो आज सामने आया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोनों एक साथ कर रहे थे तैयारी

वीडियो में कुछ लोग दोनों से नाम पूछते हैं तो वह नाम छुपाने की गुहार लगाते हैं। हालांकि, बाद में दोनों ने अपना नाम और पता बताया। इसके बाद शादी हुई। हालांकि, शादी के बाद दोनों अपने घर नहीं पहुंचे।

जयमंगला गढ़ मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली।
इस मामले में दोनों के परिजन कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। गांव में चर्चा है कि दोनों साथ-साथ BPSC की तैयारी कर रहे थे। दोनों शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए और एक साथ पास कर गए। इसके बाद दोनों की अलग-अलग जगह पर नियुक्ति हो गई, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका चुपके से मिलते-जुलते थे।

शादी के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर निकल गए

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कल दोपहर करीब 3:00 बजे दोनों मंदिर परिसर में आए थे। पुजारी से कुछ जानकारी ली, इसके हनुमान मंदिर के बरामदे पर एक दूसरे को माला पहना रहे थे। लोगों ने जब पूछताछ किया तो दोनों ने शादी करने की बात बताई। उसके बाद बाइक से दोनों यहां से निकल गए। दोनों कहां गए, इसकी जानकारी नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!