Samastipur

“समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना पर्स:टोटो से जा रही थी महिला

समस्तीपुर रोसरा मुख्य पथ पर समस्तीपुर कॉलेज के पास ऑटो सवार एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स झपट लिया। पर्स में 10 हजार और करीब सवा लाख रूपए मूल्य के सोने की चेन थी। बदमाशों की संख्या दो बताई गई है जो एक बाइक पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार प्रखंड की ओर फरार हो गये। पीड़ित महिला थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के रामपुर शंभू गांव निवासी अमित कुमार मिश्रा की पत्नी सोनी कुमारी ने थाना में आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि वह शहर के पेठिया गाछी में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। मंगलवार को उसे ब्यूटी पार्लर के संचालक द्वारा 10 हजार मासिक का भुगतान किया गया था। वह मासिक वेतन अपने पर्स में लेकर और सोने की चेन झपट मार के डर से भी उसे पर्स में रख लिया था। और टोटो से अंगार घाट जा रही थी इसी दौरान समस्तीपुर कॉलेज से थोड़ा आगे एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश टोटो के करीब आए और उसका पर्स छीन लिया। बाद में उन्होंने घटना की जानकारी अपने पति को दी । पति के पहुंचने पर वह थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी है।

खत्म नहीं हो रहा झपटामार गिरोह का आतंक

यहां बता दे की समस्तीपुर और आसपास के इलाके में पिछले कई महीने से झपट मार गिरोह ने लोगों को परेशान कर रखा है खासकर महिलाएं उसके निशाने पर है । पिछले दो माह के दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ छिनतई की घटना हुई है। ज्यादातर महिलाओं के गले से चैन बदमाशों ने छपटा है।

क्या बोली पुलिस

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!