BegusaraiPatna

राजेन्द्र सेतु से नीचे गिरकर बाइक सवार युवक की मौत,रेलिंग से टकराकर हुआ हादसे का शिकार

मोकामा (पटना)। Begusarai News: मंगलवार को हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र सेतु से नीचे गिरकर एक मोटर साइकिल सवार युवक की मृत्यु हो गई।मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के पटेल चौक निवासी महेश साव के पुत्र रितेश कुमार (30) के रुप में हुई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी तेज रफ्तार में मोटर साइकिल से बेगूसराय से मोकामा की ओर जा रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राजेन्द्र सेतु पर असंतुलित होकर वो रेलिंग से टकराकर नीचे रेल पटरी के किनारे गिर गया।तत्काल ही हाथीदह थाना की पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!