Patna

“श्रावणी मेले को लेकर बिहार सरकार की तैयारियां पूरी:पर्यटन मंत्री बोले- श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई है; प्लास्टिक पर बैन

सोमवार से प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत हो रही है। बिहार सरकार की ओर से मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। मेले को टोबैको फ्री घोषित किया गया है। प्लास्टिक पर भी बैन रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

1200 लोगों के लिए ठहरने की सुविधा

पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया है कि सुल्तानगंज से बाबा नगरी देवघर तक श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई है। पर्यटन विभाग की ओर से 1200 लोगों के लिए ठहरने की सुविधा दी गई है। सुल्तानगंज में पहली बार 200 लोगों के रुकने के लिए व्यवस्था की गई है। इसके लिए टेंट सिटी बनाए गए हैं। इसके अलावा अबरखा में 600 और धुबई में 200 लोगों के लिए विश्राम करने की व्यवस्था दी गई है।

टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इस पर फोन कर जानकारी जुटाई और दी जा सकती है। मोबाइल एप के सहारे भी जानकारी ले सकते हैं। सुल्तानगंज से जल उठाने वाले श्रद्धालुओं की गिनती की जाएगी। जिसके लिए इंट्रेस पर दो कैमरे लगाए जाएंगे। बिहार के एक्जिट प्वाइंट पर भी कैमरे की मदद से भक्तों की गिनती होगी। पिछले साल सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर 75 लाख श्रद्धालु देवघर गए थे। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।

200 नए कांवरिया स्टैंड का निर्माण

मंत्री नीतीश मिश्रा ने आगे कहा कि जिला स्तर पर डीएम ने तैयारी की है। विभाग से एक टीम को कांवड़िया पथ पर असल समस्याओं को जानने के लिए भेजा गया था। टीम ने बताया था कि कांवड़ रखने का स्पेश छोटा है, जिसे ठीक करा दिया गया है। 200 नए कांवरिया स्टैंड का निर्माण कराया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!