Patna

“मां को कंधे पर लेकर बाबा नगरी निकला बेटा:कहा- मेरी कोई मन्नत नहीं, मां ने इच्छा जताई तो शुरू की यात्रा

खगड़िया निवासी पवन साह बिहारी अपने मित्र कैलाश मंडल के सहयोग से अपनी वृद्ध मां शोभा देवी को कांवनुमा टोकड़ी में बैठाकर बाबाधाम की यात्रा पर निकले हैं। ये नजारा भागलपुर के कच्ची कांवरिया पथ पर देखने को मिला। वे सुल्तानगंज से बाबा नगरी देवघर जा रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सावन माह शुरू होने के साथ ही कच्ची कांवरियां पथ पर सुलतानगंज घाट से जल लेकर बाबा धाम जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। खगड़िया जिला से आए कांवरिया जो इस कलयुग में श्रवण कुमार की तरह ही अपने वृद्ध माता को लेकर 105 किलोमीटर सफर पर बाबाधाम के लिए निकल पड़े हैं।

 

21 जुलाई को खगड़िया से निकले थे

 

पवन ने बताया कि वे 21 जुलाई को अपनी मां को लेकर खगड़िया से निकले हैं। कब तक देवघर पहुंच जाए ये कहा नहीं जा सकता है। कलयुग के श्रवण कुमार बने पवन ने बताया कि उनकी कोई मन्नत नहीं है। मां को बाबाधाम जाना था, लेकिन पैदल वो नहीं चल सकती थी। इस कारण निकल पड़े। उनकी मां ने बताया कि मेरा बेटा मुझे बहंगी में बैठा कर बाबाधाम ले जा रहा है। भगवान भोलेनाथ सभी माता-पिता को ऐसा बेटा दे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!