BegusaraiPatna

“बेगूसराय में थानाध्यक्ष के दो ठिकानों पर रेड,निगरानी विभाग की कार्रवाई;5 लाख के ज्वेलरी.. 2.50 लाख कैश मिले

बेगूसराय.निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के दो ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने एक साथ बांका में सरकारी आवास और बेगूसराय स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ब्रजेश कुमार वर्तमान में बांका जिला के शंभूगंज थाने में तैनात हैं। निगरानी डीएसपी समीर चंद्र झा ने बताया कि बेगूसराय के बाघी स्थित आवास पर करीब तीन घंटे तक रेड चली। इस दौरान ज्वेलरी और कैश मिले है। वहीं, बांका के सरकारी आवास पर छापेमारी चल रही है।

ज्वेलरी और कैश बरामद

निगरानी डीएसपी समीर चंद्र झा ने बताया कि ब्रजेश कुमार के बेगूसराय स्थित आवास पर कार्रवाई की गई। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी थाना में कांड संख्या 6/24 दर्ज की गई थी। इस मामले में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने बुधवार को 12 सदस्यीय टीम उनके आवास पर पहुंची। यहां 5 लाख के ज्वेलरी और 2.5 लाख कैश मिले है।

तलाशी के दौरान जेवरात, नगद और अहम दस्तावेज मिले हैं। दूसरी टीम ने शंभूगंज स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष ने आय से 69 लाख अधिक की संपत्ति अर्जित की है। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस टीम को घर के बाहर तैनात किया गया था।

5 साल पहले आलीशान घर बनवाया था

ब्रजेश कुमार मूल रूप से बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के रहने वाले हैं। 2009 में बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बने थे। करीब 5 साल पहले जिला मुख्यालय के बाघी में शानदार घर बनाया है। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर जमीन और मकान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!