Samastipur

“पूर्वांचल एक्सप्रेस से गिरकर बुजुर्ग हुए घायल:बेटे के पास जा रहे थे असम,पटना रेफर

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के करपुरीग्राम स्टेशन के पास शुक्रवार रात गोरखपुर से कोलकाता जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से एक बुजुर्ग गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बुजुर्ग को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल प्रशासन ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। बुजुर्ग की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज थाना क्षेत्र राजपुर गांव के सत्यनारायण तिवारी के रूप में की गई है।

 

सत्यनारायण तिवारी पूर्वांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में मुजफ्फरपुर में सवार हुए थे। वह असम जाने वाले थे। बरौनी में वह ट्रेन बदलते। जख्मी ने बताया कि मुजफ्फरपुर से ट्रेन खुलने के बाद वे शौचालय के लिए निकले थे। ट्रेन में भीड़ थी अचानक झटका लगने से वह ट्रेन के नीचे चले गए।मौके पर जुटे यात्री और पुलिस ने उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। बाद में जानकारी मिली कि जहां पर ट्रेन से गिरे थे वह करपुरीग्राम स्टेशन था।

 

जख्मी बुजुर्ग सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि वह असम में रहकर मजदूरी करते हैं। पिछले दिनों वह अपने गांव मुजफ्फरपुर लौटे थे। आज पुनः वह वापस जा रहे थे। क्योंकि उनका बेटा असम में ही रहकर अपना स्वरोजगार करता है।जीआरपी थाना अध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि रेलवे कंट्रोल से सूचना मिली थी कि करपुरीग्राम स्टेशन के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से एक बुजुर्ग गिर गए हैं। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। बुजुर्ग का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया है। बुजुर्ग ने अपने घर का नाम पता दिया है। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है, क्योंकि बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अभी रेलवे पुलिस उपचार करा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!