Patna

“गेम में हार के बाद चढ़ा लाखों का कर्ज:मोतिहारी में चुकाने के लिए रच डाली खुद के अपहरण की साजिश; FIR दर्ज

रोहतास के बिक्रमगंज के एसडीपीओ ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर सूर्यपुरा थाना में दर्ज चर्चित अपहरण कांड का खुलासा किया है। एसडीपीओ ने बताया कि 5 जुलाई 2024 को सूर्यपुरा थाना में सोनू सिंह की ओर से आवेदन दिया गया था कि उसके दिव्यांग भाई दीपू कुमार जो कि घर से पटना के लिए निकला था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसका अपहरण कर लिया गया है और ढ़ाई लाख की फिरौती मांगी जा रही है। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत को झारखंड में स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के दिव्यांग बोगी से बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हआ कि अपहृत ने खुद अपने अपहरण का नाटक रचा है। अपह्रत दीपू कुमार ने बताया कि मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान गांव वालों से कर्जा लिया था। पैसा नहीं चुकाने की हालत में यह सब कुछ किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!