Samastipur

“समस्तीपुर में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा,कारवाई मचा हड़कंप

समस्तीपुर सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में नगर पुलिस व नगर निगम की टीम ने गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे शहर में सड़क किनारे दुकान करने वाले व अतिक्रमण कर सामान रखने वाले दुकानदारों में हडकंप मचा रहा। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से डेढ लाख रुपये जुर्माने की राशि भी वसूली गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर के मगरदही घाट, मगरदही घाट पुल, गणेश चौक, मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड स्टेशन चौक को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। सड़कों पर लगाई गई अस्थायी दुकानों को हटाया गया। वहीं सड़क पर अपनी दुकानों का विस्तार करने वाले स्थायी दुकानदारों को फटकार लगाते हुए सड़क से दुकान समेटने की कउ़ी हिदायत दी गयी। उन्हें चेताया गया कि आगे से फिर ऐसा करने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

सदर एसडीओ ने बताया कि शहर में आगे से फिर जाम ना लगे इस पर रोजाना निगरानी रखने के लिए अधिकारियों की एक समन्वय टीम बनायी गई है। यह टीम आगे से लगातार अतिक्रमणमुक्त की कार्रवाई करती रहेगी। इस टीम दंडाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई करेगी। टीम में नगर प्रशासन व नगर पुलिस के अधिकारी शामिल है।

 

 

बता दें कि वन वे ट्रैफिक का नियम लागू रहने के बाद भी पूरे शहर में रोजाना लगने वाले जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी परती है। जाम में वाहन काफी देर तक फंसे रहते हैं। रोजाना सड़कों पर ही सब्जियों के अलावा ठेले खोमचे पर अस्थायी दुकानें लगा दी जाती हैं। लोग अपनी बाइक सड़क पर ही लगा कर आराम से खरीददारी करते हैं।

 

सड़क के दोनों तरफ स्थायी दुकानदार भी अपनी दुकान को नाला व सड़क तक बढ़ा कर रखते हैं। सबसे अधिक जाम की समस्या स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, मगरदही घाट व आसपास, रामबाबू चौक से नीम चौक तक रहती है। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय से थानेश्वर मंदिर होकर डीएम आवास तक, कर्पूरी बस पड़ाव व ताजपुर रोड, कचहरी रोड में जाम लगता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!