Samastipur

“समस्तीपुर में पिटाई से एक युवक की मौत:शादी समारोह में हुआ था विवाद

समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में शादी समारोह में हुए विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना डढियाही गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की पहचान हरे कृष्णा शाह के पुत्र छोटू कुमार शाह(23) के तौर पर हुई है। गांव के ही चार लोगों को हत्या का आरोप लगा है। परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मटकोर कार्यक्रम के दौरान हुआ था विवाद

मृतक के चाचा मंदीप गुप्ता ने बताया कि गांव में मनोज शाह के पुत्र किशन शाह की शादी थी। शादी को लेकर 10 जुलाई को मटकोर कार्यक्रम का था। इस दौरान छोटू का गांव के ही कुणाल शर्मा के साथ विवाद हो गया। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया।

कुछ देर बाद छोटू को बहाल-फुसलाकर कुणाल अपने साथ ले गया। पहले छोटू को जबरन शराब पिलाई। फिर अपने सहयोगी चमन साह, मुन्ना शर्मा और भोलू राम के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पीएमसीएच पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि युवक की मौत को लेकर आवेदन दिया गया है। पुलिस पदाधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपितों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!